Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress will not come to power on the basis of lies and hypocrisy: Bansuri Swaraj

झूठ और पाखंड के दम पर सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस : बांसुरी स्वराज

Thu, 05 Nov 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 05 Nov 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Congress will not come to power on the basis of lies and hypocrisy: Bansuri Swaraj
नई टिहरी। भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी व सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि कांग्रेस झूठ और पाखंड के दम पर सत्ता में आने का सपना देख रही है लेकिन देवभूमि की जनता उसके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। उत्तराखंड की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री लगातार उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं और प्रदेश को विकास की नई सौगात दे रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 2027 के चुनाव में जिले की छह सीटें जीतने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय पहुंचीं बांसुरी स्वराज का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष उदय रावत ने उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी सक्रियता और समर्पण से निभानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी छह सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। टिहरी जिले के सह प्रभारी सत्येंद्र सिंह राणा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ सशक्तीकरण और पार्टी नेतृत्व की ओर से दिए जाने वाले कार्यक्रमों को शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया। इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट, दायित्वधारी विनोद सुयाल, सोना सजवाण, गीता रावत, जोत सिंह बिष्ट, खेम सिंह चौहान, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी, विजय सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल, मनीषा पंवार, सुमन सजवाण, राजीव कंडारी, सुरेंद्र भंडारी, विनोद बिष्ट, राजेश्वर पैन्यूली, जयेंद्र सेमवाल, बलवंत रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed