{"_id":"5ba672ed867a5501a1764da3","slug":"153763503318-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा जमा करने पर ही बच सकेंगे खोखा मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा जमा करने पर ही बच सकेंगे खोखा मालिक
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय के खोखा धारकों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस मिलने पर सकते में आए खोखा कल्याण यूनियन ने डीएम से मुलाकात कर अपने आवंटन पत्र दिखाते हुए नोटिस निरस्त करने की मांग की है। डीएम सोनिका ने स्पष्ट किया कि जिन्हें खोखा पुनर्वास निदेशालय से आवंटित हैं और उन्होंने पैसा जमा करा दिया है, तो उन्हें नहीं छेड़ा जाएगा। डीएम ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करने वाली जगह का पैसा जमा करने से इनकार किया है।
नगर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत खोखा धारकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इससे घबराए खोखा मालिकों ने शनिवार को डीएम से मुलाकात कर बताया कि जिला मुख्यालय में 211 लोगों को पुनर्वास निदेशालय से खोखे आवंटित किए गए हैं, लेकिन आवंटित जगह के ज्यादा रेट लगाने पर कुछ लोगों ने अभी तक पैसे जमा नहीं करा पाए हैं। इस पर डीएम ने कहा कि जिन्हें खोखे आवंटित किए गए हैं, उन्हें पैसे जमा कराना होगा। तभी उन्हें अतिक्रमण की श्रेणी से बाहर रखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नियमानुसार जो भी होगा उसी रेट से धनराशि जमा कराई जाएगी। मामले को सुलझाने के लिए डीएम ने एसडीएम चतर सिंह चौहान, ईई पुनर्वास सुबोध मैठाणी और संबंधित कर्मचारियों को कलक्ट्रेट सभागार में बैठकर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए, जिससे खोखे धारकों को कुछ राहत मिली है। वार्ता के दौरान जगह घेर कर पक्का निर्माण करने वालों ने उस जमीन का पैसे जमा कराने की मांग की। लेकिन डीएम ने स्पष्ट इनकार करते हुए कहा कि 25 सितंबर से अतिक्रमण बलपूर्वक हटाया जाएगा। वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, विनोद रतूड़ी, प्रमुख बेबी असवाल, यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा, आकाश कृषाली, मोहन सिंह रावत, राजेश डियूंडी, रागिनी भट्ट, विजय लक्ष्मी थलवाल और सुषमा उनियाल आदि मौजूद थे।