{"_id":"5b71bd8042c792796759181b","slug":"15341807271-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंजवाल की नाराजगी दूर करने अल्मोड़ा जाएंगे किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंजवाल की नाराजगी दूर करने अल्मोड़ा जाएंगे किशोर
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। संगठन से नाराज चल रहे जागेश्वर के विधायक और वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल को मनाने के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय मंगलवार को अल्मोड़ा जाएंगे। उपाध्याय ने कहा कि कुंजवाल ने विपरीत परिस्थितियों में संगठन और सरकार को मजबूती देने का काम किया है। कहा कि संगठन और कुंजवाल के बीच संवादहीनता के कारण जो मतभेद उभरे हैं, उन्हें जल्द दूर कर दिया जाएगा।
यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण सीमा पर लगातार जवान शहीद हो रहे हैं। उन्होंने शहीदों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को आतंकवाद को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। कहा कि राफेल डील घोटाला देश के इतिहास का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। बावजूद प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री इस गंभीर मुद्दों पर मौन धारण किए हुए हैं। कहा कि अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष को लेकर कांग्रेस के गांधीवादी नेता और विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल नाराज चल रहे हैं। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए मंगलवार शाम को वे स्वयं अल्मोड़ा जाएंगे। साथ ही मामले में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डा. इंदरा हृदयेश, पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण से वार्ता हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द सभी नेता संवाद कायम कर कुंजवाल की नाराजगी दूर करेंगे। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, नरेंद्र चंद रमोला, पदम सिंह कुमाईं, राकेश राणा, देवेंद्र नौडियाल, मुर्तजा बेग, मुशर्रफ अली,कुशलानंद भट्ट, लक्ष्मी भट्ट, ममता उनियाल, राजेंद्र डोभाल उपस्थित रहे।