{"_id":"5b71bd5842c79278c619e889","slug":"15341806883-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे बाधित रहा ऋषिकेश-गंगोत्री और चंबा-मसूरी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे बाधित रहा ऋषिकेश-गंगोत्री और चंबा-मसूरी मार्ग
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। रविवार रात हुई बारिश से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे, चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर आठ घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले 17 सड़कें बंद हो गई। भिलंगना ब्लॉक के देवताधार में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
रविवार को हुई बारिश से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे दुवाधार, आगराखाल, फकोट, बेमुंडा, प्लास्ड़ा में तड़के चार बजे यातायात अवरुद्ध हो गया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर दर्जनों यात्री वाहनों में फंसे रहे। अपराह्न करीब एक बजे हाईवे पर वाहनों का संचालन शुरू हो पाया। चंबा-मसूरी मार्ग सुवाखोली, कफलानी और धनोल्टी के समीप सुबह पांच बजे बंद हो गया था। अपराह्न 12.30 बजे सड़क से मलबा साफ होने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया। वहीं बारिश से भिलंगना ब्लॉक के देवताधार में जीतराम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के सदस्यों ने बाहर भागकर जान बचाई। इधर, बीएसएनएल की लचर संचार सेवाओं पर डीएम सोनिका ने नाराजगी व्यक्त करते हुए महाप्रबंधक को नोटिस जारी किया है। रविवार रात से सोमवार अपराह्न एक बजे तक टिहरी जिले में बीएसएनएल की संचार सेवाएं पूरी तरह ठप रही, जिससे प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्रों से नुकसान की अपडेट नहीं मिल पा रही थी।