फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जिला अस्पताल को पीपीपी मोड पर देने का विरोध शुरू

जिला अस्पताल को पीपीपी मोड पर देने का विरोध शुरू

Fri, 03 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल को पीपीपी मोड पर देने का विरोध शुरू

विज्ञापन
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी को पीपीपी मोड पर दिए जाने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध करते हुए सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि निजी कंपनी को अस्पताल देने पर यहां रेफर सेंटर और नए डॉक्टरों की प्रयोगशाला बनकर रह जाएगा। उन्होंने जनहित की समस्याओं पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि केंद्र सरकार को चार साल का कार्य और राज्य सरकार का डेढ़ साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि टिहरी झील में बोटिंग व्यवसाय को बंद कर सैकड़ों नौजवानों को बेरोजगार कर दिया गया है। एचसीसी कंपनी से 215 कर्मियों को हटाया गया है, जबकि विभिन्न विभागों में संविदा पर रखे लोगों को सुनियोजित तरीके से हटाने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि जनहित की इन समस्याओं पर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि स्थानीय विधायक पुनर्वास कार्यों को लेकर टीएचडीसी पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि केंद्र, यूपी और उत्तराखंड में भाजपा का ट्रिपल इंजन है। कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर हाईकोर्ट में एक रिट दायर की थी, जिस पर जल्द ही निर्णय आने वाला है। घनसाली में नाबालिग प्रकरण को कांग्रेस ने गलत करार देते हुए विशेष समुदाय के लोगों को सुरक्षा देने की मांग की है। इस मौके पर सोबन सिंह नेगी, नरेंद्र चंद रमोला, पदम सिंह कुमाईं, राकेश राणा, जगदंबा रतूड़ी, कुलदीप पंवार, राजेंद्र डोभाल, साब सिंह सजवाण, पंकज रतूड़ी, मुर्तजा बेग, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, लखवीर चौहान, सौरव तड़ियाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, विजयलक्ष्मी थलवाल, शकुंतला नेगी, सीमा कृषाली व आशा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed