{"_id":"5b58afea4f1c1b572f8b6792","slug":"153253885319-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि प्रशासन और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि प्रशासन और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में जय हो छात्र संगठन ने विवि प्रशासन और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंकते हुए परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की है। छात्र नेताओं ने सेमेस्टर के परिणाम घोषित होने के बाद ही प्रवेश शुरू करने की मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
बादशाहीथौल में एसआरटी परिसर गेट में एकत्रित छात्र नेताओं ने कहा कि स्नातक के तृतीय और पंचम सेमेस्टर और एमएससी तृतीय सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें स्नातक तृतीय सेमेस्टर के लिए 22 क्रेडिट अंक, पंचम सेमेस्टर के लिए 66 क्रेडिट अंक और परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के लिए 18 क्रेडिट अंक अनिवार्य किया गया है। लेकिन पूर्व सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विवि प्रतिनिधि धीरज कौशल ने कहा कि एमएससी गणित के प्रथम सेमेस्टर और द्वितीय सेेमेस्टर सहित अन्य कई परीक्षा परिणाम भी घोषित नहीं किए गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि परिणाम जल्द घोषित नहीं किए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष अलंकार सुमन, रविंद्र सिंह रावत, ऊषा, रविराज, शंकर रावत, विजय नेगी, सागर नेगी, सुशील, कौशल, अंकित नेगी और धनेश आदि शामिल थे।