{"_id":"5b560a4c4f1c1b3f748b6873","slug":"15323653831528-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मेले की सभी तैयारियां 28 जुलाई तक पूरी करें:आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मेले की सभी तैयारियां 28 जुलाई तक पूरी करें:आशीष
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीडीओ आशीष भटगांई ने 28 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए। बैठक में एनएच-94 के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई।
जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने जिला पंचायत, पालिका को पार्किंग की व्यवस्था बनाने और पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट लगाकर संबंधित ठेकेदार का नाम और मोबाइल नंबर भी चस्पा करने के निर्देश दिए। संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को भी यात्रा रूटों पर निगरानी करने को कहा गया है। आंतरिक मोटर मार्गों में कैलाश गेट, खारा श्रोत, इर्बल गार्डन और पूर्णानंद इंटर कालेज और तपोवन में स्थित पार्किंग स्थलों का समतलीकरण कर सफाई व्यवस्था बनाने को गया। घाटों पर सुरक्षा, खाद्य व्यवस्था, चिकित्सा सेवा, सीवर लाइनों की सफाई और दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने को कहा गया है।