फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बस संचालकों की हड़ताल से परेशान रहे लोग

बस संचालकों की हड़ताल से परेशान रहे लोग

Fri, 20 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बस संचालकों की हड़ताल से परेशान रहे लोग
नई टिहरी। टीजीएमओ और यातायात बस संचालकों की हड़ताल के कारण लोगों को अपने गंतव्य पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सवारियों को टैक्सी के लिए स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन कई मुख्य मार्गों पर टैक्सी भी कम ही देखने को मिली। उत्तरकाशी, घनसाली और लंबगांव जाने वालों को खासी फजीहत झेलनी पड़ी है। उधर, बस और टैक्सी संचालकों की हड़ताल के कारण लंबगांव बाजार में कम ही लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन

घनसाली में भी हड़ताल के कारण सन्नाटा पसरा रहा। चंबा में बस और टैक्सी संचालन ठप रही। कंडीसौड़ में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टिहरी गढ़वाल टैक्सी चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष टीकम सिंह चौहान ने बताया कि गर्वनर लगाने के विरोध में चक्का जाम को समर्थन दिया गया। टीजीएमओ के अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी ने कहा कि हर साल इंश्योरेंस की फीस बढ़ाने और स्पीड गवर्नर अनिवार्य लगाने के विरोध में यातायात संचालन ठप करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में कोई भी बस 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक नहीं चलती है, ऐसे में वाहन स्वामियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed