{"_id":"5b3a5f484f1c1bde568b4568","slug":"15305521362-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोट संचालन पर रोक लगाने से निराश बोट मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोट संचालन पर रोक लगाने से निराश बोट मालिक
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील में उच्च न्यायालय की ओर से बोट संचालन पर रोक लगाए जाने पर श्री गंगा भागीरथी बोट संचालन समिति कोटीकालोनी ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि पीक सीजन में उच्च न्यायालय के इस फैसले से स्वरोजगार काफी प्रभावित हुआ है, जिससे उनके सामने बोट की फीस और ऋण चुकाना मुश्किल हो गया है।
उच्च न्यायालय ने बगैर नियमावली के टिहरी बांध की झील में बोट संचालन पर रोक लगाई है, जिससे यहां पर्यटन व्यवसाय काफी प्रभावित हो गया है। हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटक झील में बोटिंग करने आ रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। इससे निराश बोट संचालकों ने डीएम से मदद की गुहार लगाई है। बोट संचालन समिति ने सालाना बोट लाइसेंस फीस माफ करने, कोर्ट का निर्णय आने तक चप्पू बोट चलाने की अनुमति देने, बोट स्वामियों की ऋण किश्त माफ कराने की मांग की है। समिति ने सरकार से उच्च न्यायालय में जल्द ही अपना पक्ष रखकर बोटिंग शुरू कराने की मांग की है। डीएम सोनिका ने समिति को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। ज्ञापन देने वालों में समिति के संरक्षक कुलदीप पंवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, राकेश राणा, नरेंद्र रमोला, साब सिंह सजवाण, लखवीर चौहान, शैलेंद्र, विजय लक्ष्मी थलवाल, हिकमत रावत, जगत सागर, अनीश नेगी, अरविंद रतूड़ी, कमल पंवार, संदीप रावत और अजय बहुगुणा आदि शामिल थे।