{"_id":"5b3a5f454f1c1bd2518b4568","slug":"153055213211-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर क्षेत्र में नहीं थम रही ओवरलोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर क्षेत्र में नहीं थम रही ओवरलोडिंग
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। रविवार पौड़ी जिले के धुमाकोट में ओवरलोडिंग के कारण हुई बस दुर्घटना से पुलिस-प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा है, जिससे जौनपुर ब्लॉक में हाईवे सहित ब्रांच रूटों पर भी ओवरलोडिंग की सिलसिला जारी है। यहां हर दिन क्षमता से अधिक सवारियां ढोई जा रही है, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
जौनपुर ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ जाने वाली अगलाड़- थत्यूड़ मोटर मार्ग, नैनबाग- घोड़ाखुरी, बद्रीगाड- बड़ैती बनचोरा, मसोन- कांडी- द्वारगढ़, भटोली- मंदर्सू मोटर मार्ग सहित नैनबाग- विकासनगर, नैनबाग मसूरी और नैनबाग- बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्गों पर देखी जा सकती है। ओवर लोडिंग के कारण 2006 से अब तक सड़क दुर्घटनाओं में करीब 60 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। सोमवार को भी लालूर पट्टी से नैनबाग आ रही एक यूटिलिटी में 22 लोग सफर कर रहे थे। नियम कानून ताक पर रखने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। चौकी प्रभारी नीरज रावत ने कहा कि ओवरलोडिंग रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संपर्क मार्गों पर भी ओवरलोडिंग की शिकायतें मिल रही है। वहां भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और ओवर लोडिंग करने वाले चालक का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।