{"_id":"5b3a5f414f1c1bf7568b4568","slug":"15305521293-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। विधायक धन सिंह नेगी ने चंबा ब्लॉक के कई गांवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों के विकास लिए विधायक निधि से धन देने की घोषणा की है।
सोमवार को टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी ने स्वाड़ी, कुड़ियालगांव और स्यूल गांव में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। स्यूल के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से विधायक को अवगत कराया। बताया कि लंबे समय से गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। कुड़ियालगांव के ग्रामीणों ने पेंशन, आधार कार्ड न बनने, बिजली व पानी की समस्या से विधायक को अवगत कराया। विधायक नेगी ने जीआईसी नागदेव पथल्ड में छात्र-छात्राओं के लिए 70 सेट फर्नीचर के लिए विधायक निधि से धन देने, स्वाड़ी गांव में संपर्क मार्ग के लिए तीन लाख, कुड़ियालगांव में हॉज और गूल निर्माण के लिए दो लाख देने की घोषणा भी की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, भरत सिहं नेगी, मनोज नकोटी, खुशपाल रमोला, उदय रावत, विक्रम कठैत, सतवीर पुंडीर, कमान सिंह, सुधीर बहुगुणा, गिरबीर रमोला, पदम गुसाईं, कुशला सेमवाल, रवि गुसाईं आदि मौजूद थे।