{"_id":"5b3a5f3c4f1c1b16588b4568","slug":"15305521245-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा को बाजार से जबरन शिफ्ट करने पर उपभोक्ता नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखा को बाजार से जबरन शिफ्ट करने पर उपभोक्ता नाराज
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नागणी स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक को जबरन बाजार से अन्यत्र शिफ्ट करने पर ग्रामीणों ने बैंक शाखा से नाता तोड़ने का मन बना लिया है। यही कारण है कि सोमवार को दर्जनों उपभोक्ता बैंक में खाता बंद कराकर पैसा निकालने पहुुंचे, लेकिन देर शाम तक बैंक में इंटरनेट कनेक्टिविटी न जुड़ने से उपभोक्ताओं को बिना लेन-देन के ही लौटना पड़ा।
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की नागणी स्थित शाखा में जड़धार गांव, बागी, मठियाण गांव, पलास, स्वाड़ी सहित कई गांव के ग्रामीणों के खाता खोले हुए हैं। बीते रविवार को बैंक को ग्रामीणों की बिना सहमति से भारी पुलिस बल के बीच बाजार से अन्यत्र शिफ्ट करा दिया गया। इस बात से गुस्साए लोगों ने सोमवार को बैंक में पहुंचकर बैंक प्रशासन से खाता बंद कर पैसा लौटाने का आवेदन पत्र सौंपा। मगर नए स्थान में शुरू किए गए बैंक में इंटरनेट कनेक्शन न जुड़ पाने के कारण ग्रामीण बैंक के बाहर घंटों इंतजार करते रहे। ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए बैंक प्रशासन की टीम बारिश में ही इंटरनेट कनेक्शन को जोड़ने का प्रयास करती रही। बावजूद इसके देर शाम तक बैंक में इंटरनेट कनेक्टिविटी न जुड़ पाने के कारण घंटों बैंक के बाहर बैठे उपभोक्ताओं को बिना लेन-देन के ही लौटना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि बैंक को बाजार से दूर शिफ्ट किए जाने पर उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है। इसे देखते हुए उन्होंने बैंक से खाता बंद कराने की सोची है।
इस मौके पर विजय जड़धारी, प्रधान विजयपाल राणा, आशा डबराल, सुमति देवी, ममता नौटियाल, चैता देवी, पूरन सिंह मनवाल, कुंदन सिंह मनवाल, संजय मैठाणी, बुद्धि प्रसाद नौटियाल, विजय सिंह, जगदंबा प्रसाद नौटियाल आदि शामिल थे। इधर, बैंक प्रबंधन ने कहा कि मंगलवार तक इंटरनेट सहित सभी सेवाएं बैक में शुरू कर दी जाएगी।