{"_id":"5b3a5f444f1c1b91518b457e","slug":"153055207420-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन दुर्घटना में एक गर्भवती महिला की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन दुर्घटना में एक गर्भवती महिला की मौत, सात घायल
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। मसूरी से थत्यूड़ जा रहे एक बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को मसूरी के कम्युनिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मसूरी से थत्यूड़ जा रहा बेलेरो वाहन सोमवार को सुवाखोली-नगुण-भवान मोटर मार्ग पर रोतूकीबेली के समीप डाईगला नामे तोक में करीब 150 गहरी खाई में गिर गया। वाहन में छह पुरुष और दो महिला समेत कुल आठ लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और थानाध्यक्ष एमएल जखमोला ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। दुर्घटना में गर्भवती अनीता भट्ट (27) पत्नी मुकेश भट्ट, निवासी ग्राम कफ्लानी मोतिधार जौनपुर, चालक सोबत सिंह (42) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी डीगोन पट्टी पालीगाड, सियाराम (48) पुत्र दयाराम निवासी ग्राम कफ्लानी मोतिधार, नितिन (16) पुत्र उत्तम सिंह निवासी ग्राम मुंगलोड़ी, पार्वती (20) पुत्री त्रिलोक सिंह पंवार ग्राम रोतूकीबेली, जयपाल सिंह (35) पुत्र सूरत सिंह ग्राम डीगोन, शूरवीर शाह पुत्र प्रेमू निवासी थत्यूड़, बचन दास पुत्र भीम दास ग्राम मेड घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा और निजी वाहनों से मसूरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनीता व सोबत सिंह की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन अनीता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।