{"_id":"5b2935424f1c1bfa6e8b8bac","slug":"152942726820-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय के लिए हनुमान के दर पर पहुंचे बांध प्रभावित गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय के लिए हनुमान के दर पर पहुंचे बांध प्रभावित गांव के लोग
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। पुनर्वास की मांग को लेकर पिछले 28 दिन से आंदोलनरत टिहरी बांध प्रभावित गांव के लोग मंगलवार को संकट मोचन हनुमान के शरण में पहुंचे। नई टिहरी हनुमान चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ कर उन्होंने पुनर्वास संबंधी अपनी लंबित समस्याओं को लेकर हनुमान को मांग पत्र भेंट किया।
बांध प्रभावित परिवारों का पुनर्वास करने, बांध प्रभावितों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलनरत नंदगांव, भटकंडा, उठड़, चौपड़ा, पयालगंाव, खांड धारमंडल, रौलाकोट, गढोली (रैका) के लोग मंगलवार को संकट मोचन हनुमान के दर पर पहुंचे। नई टिहरी हनुमान चौक पर उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। कहा वे 28 दिन से पुनर्वास निदेशालय में धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के अधिकारी उनकी कोई सुध नहीं ले रहे है। शासन-प्रशासन से अब उनका भरोसा उठ चुका है। हनुमान से समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को सद्बुद्धि देने और प्रभावित परिवारों के संकट हरण की गुहार लगाई।
इस मौके आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, राकेश राणा, मोहन सिंह रावत, प्रदीप भट्ट, राजेंद्र कुमाईं, उम्मेद सिंह सजवाण, जगदंबा सेमवाल, राम सिंह, सूरतीराम थपलियाल, सुनीता रावत, नीलम, बीरा देवी आदि उपस्थित रहे।