{"_id":"5b27e9554f1c1bf66e8b8cec","slug":"152934229516-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों ने जानी टिहरी बांध की तकनीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों ने जानी टिहरी बांध की तकनीकी
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। एनसीसी की 31 यूके बीएन हरिद्वार की ओर से आयोजित उत्तराखंड, गोवा और कर्नाटक के एनसीसी कैडेटों के एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर के आठवें दिन दो सौ कैडेटों ने टिहरी बांध एवं झील का भ्रमण किया। उन्होंने बांध की तकनीकी एवं झील में संचालित जलक्रीड़ा की गतिविधियों की जानकारी ली।
सोमवार को कैडेटों ने डैम का भ्रमण कर विद्युत उत्पादन, वितरण से लेकर टिहरी बांध की झील में हो रही जलक्रीड़ा संबंधी जानकारियां जुटाई। कैडेटों को बांध की विशेषता, पुनर्वास, तकनीकी आदि से अवगत कराया। दूसरी ओर, एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित एनएससी शिविर रुड़की डायरेक्टेट एवं कर्नाटक-गोवा डायरेक्टेट के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई, जिसमें रुड़की ने बाजी मारी। एनसीसी के एडीजी मेजर जनरल सी मणी ने कैंप कर निरीक्षण कर कैडेटों को राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, अनुशासन, चरित्र निर्माण से लेकर सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान देने पर जोर दिया। इस मौके पर कैंप कमांडेंट बिग्रेडियर राजेंद्र भाटिया, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल बलवीर सिंह, अनुराग, राजीव उनियाल, मंजीत नकोटी, यशपाल रावत, जेपी चौकियाल, प्रदीप, संतोष भट्ट, अनंत मूर्ति, रचना गुप्ता, सरिता परिहार, पूनम जोशी, सरोज जोशी आदि मौजूद थे।