{"_id":"5b23f6c24f1c1b315d8b53a4","slug":"152908358920-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीसीएस पैर्टन में सुधार की उम्मीद जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीसीएस पैर्टन में सुधार की उम्मीद जगी
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सीबीसीएस पैटर्न में बदलाव को लेकर छात्रों की मुहिम रंग लाती नजर आ रही है। विवि ने सीबीसीएस की कमियों को दूर करने के लिए छात्रों से सुझाव मांगे हैं।
एचएनबी केंद्रीय विवि में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) की खामियां छात्रों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। छात्रों का कहना है कि सीबीसीएस लागू होने पर औसत अंक के आधार पर ग्रेड तय किए जाने से छात्रों को पास या फेल होने का सही-सही पता नहीं चल पाता है। योजना के शुरू होने के बाद परीक्षाएं समय पर नहीं हो पा रही है। परिणाम भी समय पर घोषित नहीं हो पा रहे हैं। अंकों के समावेश प्रक्रिया से भी छात्र संतुष्ट नहीं हो पा रहे हैं। छात्रों की इन समस्याओं को देखते हुए विवि ने पिछले दिनों सीबीसीएस कमेटी के लिए स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के निदेशक प्रो. आरसी रमोला को संयोजक बनाया था। इसके बाद अब कमेटी ने छात्रों से सीबीसीएस के लिए सुझाव मांगने शुरू कर दिए हैं, जिससे उम्मीद है कि छात्रों की समस्या का जल्द समाधान निकल पाएगा। सीबीसीएस कमेटी के संयोजक प्रो. आरसी रमोला का कहना है कि कमियों को दूर करने के लिए विवि के छात्रों से सुझाव मांगे गए हैं। इसके बाद जल्द ही बैठक कर सुझावों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।