{"_id":"5b23f5ca4f1c1b64068b6714","slug":"152908334111-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन पत्र की फीस बढ़ोतरी वापस ले विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन पत्र की फीस बढ़ोतरी वापस ले विवि
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में सत्र 2018-19 प्रवेश आवेदन पत्र शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने पर छात्रों ने कड़ा रोष जताया है। उन्होंने कुलपति को ज्ञापन भेजकर शुल्क वृद्धि शीघ्र वापस नहीं लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
एचएनबी केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर में इस सत्र में प्रवेश आवेदन पत्र का शुल्क 80 रुपये निर्धारित किया गया है। पिछले सत्र में पहले विवि ने प्रवेश फार्म का शुल्क 100 रुपये रखा था। छात्रों के आंदोलन के बाद विवि ने शुल्क को 60 रुपये कर दिया था। अब छात्रों ने गत सत्र की भांति इस बार भी प्रवेश फार्म का शुल्क यथावत रखने की मांग की है। छात्र नेता सचिन सिंह सजवाण, आयुष डोभाल, मनीषा चौहान, अनिल लेखवार का कहना है कि परिसर में अधिकांश छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों से हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। ऐसे में छात्र हितों को देखते हुए प्रवेश आवेदन पत्र का शुल्क 60 रुपये यथावत रखा जाना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शुल्क बढ़ोत्तरी वापस नहीं ली गई, तो विवि के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।