फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   दंपति की मौत पर लोनिवि के खिलाफ भड़का गुस्सा

दंपति की मौत पर लोनिवि के खिलाफ भड़का गुस्सा

Tue, 15 May 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
दंपति की मौत पर लोनिवि के खिलाफ भड़का गुस्सा

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। चमियाला मोटर मार्ग पर सोमवार को हुई बाइक दुर्घटना के बाद प्रशासन और लोनिवि के किसी अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को घटनास्थल पर जाम लगाया। उन्होंने मृतक आश्रित नाबालिगों को उचित मुआवजा देने और घटनास्थल पर सुरक्षा दीवार के साथ ही क्रैस बैरियर लगाने की मांग की। बाद में लोनिवि के ईई ने दीवार लगाने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। वहीं, एसडीआरएफ और जल पुलिस ने मंगलवार को नदी में रेस्क्यू अभियान चलाकर बबीता का शव बरामद किया।
सोमवार को बालगंगा डिग्री कालेज के पास अंदरिया बैंड पर तेज गति से आ रही यात्री बस से बचने के चक्कर में बाइक नदी में गिर गई थी। हादसे में रगड़ी गांव के दिनेश सिंह और उनकी पत्नी बबीता देवी नदी में डूब गए थे। दुर्घटना के बाद प्रशासन और लोनिवि का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए लोगों ने मंगलवार सुबह 10 बजे पूर्व विधायक भीमलाल आर्य के नेतृत्व में घटनास्थल पर जाम लगाया। उन्होंने प्रशासन और लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लोनिवि की लापरवाही से ही युवा दंपति को जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने वहां पर जल्द सुरक्षा दीवार और क्रैस बैरियर लगाने की मांग की। मौके पर पहुंचे लोनिवि के ईई एमएल बर्मा ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये देने और दीवार के साथ क्रैस बैरियर लगाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और डेढ़ घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में पूर्व विधायक भीम लाल, प्रमुख विजय गुनसोला, पूरब सिंह, नरेंद्र डंगवाल, रविंद्र बिष्ट, प्यार सिंह, राजेंद्र परमार, उम्मेद सिंह नेगी, अरुणोदय सिंह, सुनील सिंह, विक्रम असवाल, बृजेश राणा, लक्ष्मण सिंह, विकास राणा आदि शामिल थे। उधर, क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का भरोसा दिया है। थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed