फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   थौलधार और प्रतापनगर के दर्जनों गांवों में 24 घंटे से पसरा है अंधेरा

थौलधार और प्रतापनगर के दर्जनों गांवों में 24 घंटे से पसरा है अंधेरा

Mon, 14 May 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
थौलधार और प्रतापनगर के दर्जनों गांवों में 24 घंटे से पसरा है अंधेरा
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार और प्रतापनगर ब्लॉक के दर्जनों गांवों में रविवार से अंधेरा पसरा हुआ है। ऊर्जा निगम के अधिकारी 33 केवी लाइन में फाल्ट आने की बात कह रहे हैं, लेकिन दो दिन बाद भी फाल्ट ढूंढ नहीं पाए, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत इंडवाल के चामथरी गांव में रविवार रात को अचानक बिजली का तार टूटकर गांव के बीचों-बीच गिर गया। हालांकि किसी को करंट नहीं लगा, लेकिन गांव में गिरा तार दुर्घटना को न्योता दे रहा है।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक क्षेत्र के बगोड़ी, नकोट, नौली, रनकोटी, खमोली, धमाडी, पगारी, कमांद, भैसकोटी, कोटी, मैसारी, गाजणा, नेरी, बरनू, रत्वाडी, मंजोली, चोपड़ा और ल्वार्खा गांव में रविवार सुबह बिजली गुल हो गई थी, जो दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाई। इन दिनों बगोड़ी गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। बिजली गुल होने पर रात के समय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गांव के राजेंद्र प्रसाद, खिमानंद जोशी, सुशांत जोशी का कहना है कि बिजली के अभाव में मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत इंडवाल के चामथरी के लोगों पर ऊर्जा निगम की लापरवाही भारी पड़ रही है। आवासीय भवनों के ऊपर बिजली के तार झूल रहे हैं। प्रधान सुनीता देवी, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पंकज बरवाण ने बताया कि रविवार रात को बिजली का तार गांव के बीचों-बीच टूट गया था। हालांकि किसी पर करंट नहीं लगा, लेकिन प्रधान की लिखित शिकायत के बावजूद ऊर्जा निगम के अधिकारी झूलते तारों को ठीक नहीं कर रहे हैं, जो कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
33 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट आने के कारण थौलधार और प्रतापनगर ब्लॉक के कुछ गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। लाइन मरम्मत का कार्य चल रहा है। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
-राकेश कुमार, ईई, ऊर्जा निगम टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed