{"_id":"5af86cc34f1c1bda408b5098","slug":"15262302088-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद भी पिंजरे में कैद नहीं हुआ गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद भी पिंजरे में कैद नहीं हुआ गुलदार
Updated Sun, 13 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के कस्तल गांव की एक महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार चार दिन बाद भी पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है। गुलदार के पिंजरे में कैद न होने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण झुंड के साथ बच्चों को स्कूल ले जा रहे हैं। महिलाएं खेतों में काम करने नहीं जा रही हैं। उन्होंने सरकार से गुलदार को शूट करने के आदेश देने की मांग की है।
कस्तल गांव से शादी में शामिल होने जा रही बिछना देवी (65) को नौ मई को म्यूड़ी के प्राथमिक स्कूल के नीचे गुलदार ने निवाला बना दिया था। वन विभाग ने म्यूड़ी स्कूल के नीचे और कस्तल में 10 मई को पिंजरे लगा दिए थे। साथ ही 12 सदस्यों की टीम भी कैंप कर गश्त लगा रही है, लेकिन गुलदार पिंजरों के आसपास तो जा रहा है, लेकिन कैद नहीं हो पा रहा है। गुलदार के पिंजरे में कैद न होने से ग्रामीणों की दहशत बनी हुई है। ग्रामीण बच्चों को झुंड बनाकर स्कूल छोड़ने जा रहे हैं। ग्रामीण कृपाल सिंह, महीपाल सिंह, मकर सिंह, अनिल राणा, मोर सिंह, बचन सिंह, नत्थी सिंह का कहना है कि गुलदार ने गांव में दो लोगों की जान ले ली है, बावजूद सरकार गुलदार को मारने की अनुमति नहीं दे रही है। उन्होंने जल्द गुलदार को मारने की अनुमति न देने पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।