{"_id":"5af86cbf4f1c1be8408b4f7d","slug":"152623020410-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टिहरी में दो दिन से पानी के लिए दर-दर भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टिहरी में दो दिन से पानी के लिए दर-दर भटकते रहे लोग
Updated Sun, 13 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय में दो दिन से नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। रविवार को जल संस्थान ने एच ब्लॉक, एफ ब्लॉक और सी ब्लॉक में टैंकर से पानी की आपूर्ति भी की, लेकिन टैंकर में भी पानी कम होने से कई लोगों को खाली बाल्टियाें के साथ बैरंग लौटना पड़ा। जल संस्थान की लचर कार्यप्रणाली पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
शनिवार से नगर क्षेत्र के जी ब्लॉक, सी टाइप टू, एच, एफ और जे ब्लॉक क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई है। रविवार को स्थिति और विकट हो गई। पानी के इंतजार में लोग नलों की ओर सुबह से टकटकी लगाए हुए थे, लेकिन जब पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में फोन कर टैंकर भेजने की मांग की। तब जाकर कुछ स्थानों पर जल संस्थान ने टैंकर से पानी का वितरण किया। निवर्तमान सभासद चिरंजीव तिवारी ने आधे-अधूरे क्षेत्र में टैंकर से पानी की आपूर्ति करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कहा टैंकर से पानी वितरण करने के नाम पर जल संस्थान ने सिर्फ खानापूर्ति की। इस बाबत जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल ने बताया कि 11 मई शाम को पाइप लाइन फट गई थी, जिससे पानी टंकियों में पंप नहीं हो पाया है। सोमवार सुबह से पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।