{"_id":"5af86adf4f1c1bea408b5029","slug":"152622972417-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर सिस्टम के पाठ्यक्रम तैयार करने में जुटा विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमेस्टर सिस्टम के पाठ्यक्रम तैयार करने में जुटा विवि
Updated Sun, 13 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नए शिक्षा सत्र जुलाई से गढ़वाल मंडल के राजकीय महाविद्यालयों और संबद्ध निजी कॉलेजों में यूजी और पीजी कक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने के लिए श्रीदेव सुमन विवि ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सेेमेस्टर सिस्टम के लिए विवि ने संस्कृत, राजनीति शास्त्र, माइक्रोबाइलॉजी और पर्यावरण विज्ञान का पाठ्यक्रम तैयार भी कर लिया है। अन्य पाठ्यक्रमों की रिपोर्ट विषय विशेषज्ञ 30 मई तक विवि प्रशासन को सौंप देंगे।
श्रीदेव सुमन विवि ने सत्र 2018-19 से यूजी और पीजी कक्षाओं में सेमेस्टर प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया था। सेमेस्टर सिस्टम के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए विवि ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अधिकांश विषयों में नए पाठ्यक्रमों में 80 फीसदी पाठ्यक्रम यूजीसी का ही शामिल किया गया है। 20 फीसदी पाठ्यक्रम विषय विशेषज्ञों ने स्थानीय शामिल किया है। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि पाठ्यक्रमों में समानता हो इस बात की पूरी कोशिश की गई है। 15 मई को देहरादून स्थित विवि के कैंप कार्यालय में कुलपति डा. यूएस रावत की अध्यक्षता में विषय विशेषज्ञों की बैठक आयोजित की जा रही है। 30 मई तक सभी विषयों की रिपोर्ट विशेषज्ञों से विवि को मिल जाएगी।