{"_id":"5af7195d4f1c1be1408b4b03","slug":"152614332313-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरटी परिसर प्रशासन ने वर्षो बाद बदले कर्मचारियों के पटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरटी परिसर प्रशासन ने वर्षो बाद बदले कर्मचारियों के पटल
Updated Sat, 12 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर प्रशासन ने लंबे समय से एक ही पद पर काबिज कर्मचारियों के दायित्वों और अनुभागों में आंतरिक स्थानांतरण किया है। इसमें पिछले दस सालों से अधिक एक ही अनुभाग में जमे कार्मिकों को दूसरे अनुभागों में स्थानांतरित किया गया है। पटल बदले जाने पर कुछ कर्मियों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन के आगे उनकी एक नहीं चली।
एचएनबी केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर पुरानी टिहरी से वर्ष 1998 में बादशाहीथौल शिफ्ट हुआ था। तब से लेकर अभी तक कई कर्मचारी एक ही पद पर बने हुए थे। इससे अन्य कर्मचारियों को भी दूसरे अनुभागों में काम नही मिल पा रहा था। अब परिसर निदेशक ने प्रशासनिक कदम उठाते हुए कर्मियों के अनुभागों एवं दायित्वों में आंतरिक स्थानांतरण कर फेरबदल किया है। इसमें लेखा अनुभाग, छात्रावास, प्रशासनिक अनुभाग, परीक्षा अनुभाग, पुस्तकालय के कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि कर्मचारियों की प्रशासनिक दक्षता और कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए दायित्वों में फेरबदल किया गया है।