{"_id":"5af08b3b4f1c1b320a8b8a7a","slug":"15257137219-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय दोगुनी करने को ठोस योजना बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय दोगुनी करने को ठोस योजना बनाएं
Updated Mon, 07 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों की आय दोगुनी करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डीएम सोनिका ने न्याय पंचायत प्रभारी कृषि अधिकारियों और उद्यान विभाग के कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सभी न्याय पंचायत प्रभारियों को इसी तरह मांग तैयार कर किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करना चाहिए। कार्य प्रगति नहीं मिलने पर डीएम ने हिंडोलाखाल उद्यान सचल केंद्र के प्रभारी जयलाल पांडेय का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कृषि और उद्यान विभागों के कर्मचारियों को संयुक्त रूप से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि दोनों विभाग समन्वय बनाकर किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने अच्छा काम करने वाले एडीओ जगमोहन सिंह, रतन सिंह, बीर सिंह नेगी, अनिल पंवार, राजेश सैनी, मनोज कुमार की सराहना की है। कहा कि जो काश्तकार सहकारिता के सदस्य नहीं हैं, उनकी सूची एक सप्ताह में तैयार कर सहायक निबंधक सहकारिता को उपलब्ध कराएं। बैठक में सीवीओ डा. पीएस रावत, सीएओ जेपी तिवारी, डीएचओ डा. डीके तिवारी आदि मौजूद थे।