{"_id":"6abd10ecdd7e82375304d511","slug":"anganwadi-workers-raise-questions-about-the-quality-of-sanitary-napkins-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121582-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सेनेटरी नैपकिन की गुणवत्ता पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सेनेटरी नैपकिन की गुणवत्ता पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल
Wed, 30 Sep 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
नैपकिन की धनराशि कार्यकर्ताओं से जमा कराने का लगाया आरोप
नई टिहरी। लंबित मांगों और गांवों में वितरित किए जा रहे सेनेटरी नैपकिन की गुणवत्ता को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने सेनेटरी नैपकिन वितरण करने से इन्कार कर दिया। जल्द ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। बाद में उन्होंने समस्याओं के निस्तारण की को लेकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन से जुड़ी महिलाएं नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंची। लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर उन्होंने जमकर नारेबाजी की और वहां धरने पर बैठे गई। बैठक में संगठन की जिलाध्यक्ष सोनी, चंबा ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा सजवाण कहा कि विभाग की ओर से पूर्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए गए थे।
वर्ष 2018-26 तक का बकाया भी कार्यकर्ताओं से वसूल किया जा चुका है। आरोप है कि नैपकिन की गुणवत्ता घटिया और कीमत अधिक होने के कारण महिलाएं इन्हें लेने से इन्कार कर रही हैं। इसके चलते कई बार कार्यकर्ताओं को अपनी जेब से नैपकिन की धनराशि जमा करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विभाग को कई बार पत्र के माध्यम से समस्या से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद दोबारा सेनेटरी नैपकिन जिले में भेजे जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं पर इन्हें वितरित करने और धनराशि जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने नैपकिन की गुणवत्ता की जांच कराने और कार्यकर्ताओं से जबरन धनराशि जमा नहीं कराने की मांग की।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, सेवानिवृत्ति पर आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार से मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि करने तथा केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि का प्रस्ताव भेजने की मांग की। सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख रुपये की धनराशि देने की मांग उठाई।
इस मौके पर रेखा रौथाण, मीना गुसाईं, शकुंतला बिष्ट, कविता देवी, अनीता रावत, सरिता कंडियाल, लक्ष्मी बिष्ट, सविता सेमवाल, विजय देवी, रजनी देवी, नीलम नेगी आदि मौजूद रही।