{"_id":"5af08a5b4f1c1b5f098b88e4","slug":"15257134988-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल वेदर सड़क का मलबा खेतों में डाल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल वेदर सड़क का मलबा खेतों में डाल रहे
Updated Mon, 07 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में दूर-दराज से आए लोगों ने 26 शिकायतें दर्ज कराई। डीएम सोनिका ने संबंधित अधिकारियों को दर्ज शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को कलक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में नागरिक मंच ने नगर क्षेत्र में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए डाइजर स्थित जलस्रोत से बाजार के लिए पाइप लाइन बनाने की मांग की। डीएम ने जल संस्थान को निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तल्ला उप्पू के नरेंद्र राणा ने टिहरी बांध समन्वय समिति की बैठक में लंबित पुनर्वास के मामलों के निस्तारण की मांग की। टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र चिन्यालीसौड़ के ग्राम हडियाड़ी के भैरव मंदिर और बंदांण गांव के शिव मंदिर के पुनर्निर्माण की पुनर्वास विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
भिंगार्की के सुरेश लाल ने एनएच-94 के चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानों का प्रतिकर देने की मांग की। राजेंद्र सिंह कुमाईं पेंशन भुगतान कराने की मांग की है। नेगियांणा के हर्षमणी सेमवाल ने स्वीकृत कन्याधन योजना का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की। प्रतापनगर भैलुंता के दिनेश जोशी ने ब्लॉक में सहायक समाज कल्याण अधिकारी नियुक्त करने की मांग की है। प्रधान विक्रम चौहान ने गोदड़ी में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। साबली के प्रेमलाल बहुगुणा ने उपचार के लिए आर्थिक मदद की मांग की। खाड़ी की पुलमा देवी ने सड़क का मलबा खेतों में डालने का आरोप लगाया। इस मौके पर सीएमओ डा. अरती ढौडियाल, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, सीईओ डीसी गौड़ आदि मौजूद थे।