{"_id":"5aef360e4f1c1b350b8b8854","slug":"152562638014-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांडखाला-बौराड़ी रोपवे निर्माण की राह हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांडखाला-बौराड़ी रोपवे निर्माण की राह हुई आसान
Updated Sun, 06 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। खांडखाला-बौराड़ी रोपवे निर्माण की राह अब आसान हो गई है। साढ़े चार किमी लंबे रोपवे निर्माण के लिए पर्यटन विकास परिषद ने 36 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली है। 25 मई से होने वाले टिहरी महोत्सव के शुभारंभ पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के हाथों रोपवे निर्माण की आधारशिला रखने की तैयारी की जा रही है। कोटीकालोनी और नई टिहरी को पर्यटन सर्किट से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने खांडखाला-बौराड़ी रोपवे निर्माण का निर्णय लिया है।
42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी बांध की झील को साहसिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की पहल पर पर्यटन विभाग 25 मई से तीन दिवसीय टिहरी महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। महोत्सव में पहली बार देशी-विदेशी पर्यटकों को लेजर-लाइट शो से झील क्षेत्र का दीदार कराया जाएगा। कोटीकालोनी के अलावा पर्यटकों को जिला मुख्यालय नई टिहरी तक लाने के लिए प्रदेश सरकार ने खांडखाला-बौराड़ी रोपवे निर्माण की योजना तैयार की है।
पर्यटन विकास परिषद ने रोपवे निर्माण और भूमि सर्वे का कार्य दिल्ली की रेल इंडिया कंपनी को सौंपा था। सर्वे कर रेल इंडिया कंपनी ने रिपोर्ट पर्यटन विकास परिषद को कुछ दिन पहले सौंप दी है। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने बताया कि रोपवे निर्माण के लिए 36 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली गई है। सरकार की मंशा रोपवे को पीपीपी मोड में संचालित करने की है।
विज्ञापन
पांच मिनट में पूरा होगा आधे घंटे का सफर
बौराड़ी से खांडखाला की दूरी 15 किमी है। वाहन से 15 किमी की दूरी तय करने में आधे घंटे का समय लग जाता है, लेकिन रोपवे लगने से यह दूरी महज पांच मिनट की रह जाएगी। रोपवे पर दो ट्राली लगेगी। एक ट्राली खांडखाला से बौराड़ी और दूसरी बौराड़ी से खांडखाला चलेगी। ताकि पर्यटकों को दोनों प्वाइंटों पर अपने गंतव्य तक जाने के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े। रोपवे में एक समय में 22 पर्यटक सफर करेंगे।