{"_id":"5ae207ed4f1c1b320a8b6a3d","slug":"152476260517-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकानों की नीलामी से जिले के राजस्व में खूब हुई धन बरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानों की नीलामी से जिले के राजस्व में खूब हुई धन बरसा
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। पहली बार ई-टेंडरिंग से हुई शराब के ठेकों की नीलामी में जिले के राजस्व में खूब धन बरसा है। गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष 27 करोड़ 55 लाख तीन हजार 969 रुपये की राजस्व वृद्धि हुई है। जिले में शराब की दुकानों की संख्या 16 से बढ़कर अब 25 पहुंच गई है। इन 25 दुकानों से 90 करोड़ 47 लाख 43 हजार 809 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। ठेके लेने में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। चंबा और थत्यूड़ के ठेके महिलाओं के नाम आवंटित हुए।
बृहस्पतिवार को डीएम सोनिका की देखरेख में शराब की दुकानों की पहली बार ई-टेंडरिंग के माध्यम से नीलामी हुई। 25 शराब की दुकानों के लिए कुल 242 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। तीन दुकानों गजा, छाम व नैनबाग के लिए मात्र एक-एक आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। सर्वाधिक 33 आवेदन शिवपुरी दुकान के लिए आए थे। जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडेय ने बताया कि जिले में ढालवाला की दुकान सर्वाधिक नौ करोड़ 35 लाख में अरविंद राणावत के नाम खुली, जबकि सबसे कम 82 लाख में नैनबाग के लिए शूरवीर सिंह के नाम खुली। इस मौके पर एसएसपी प्रकाश चंद्र आर्य, सीडीओ आशीष भटगांई, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम सदर चतर सिंह चौहान, सीओ हीरा सिंह रौथाण, एसडीएम अपूर्वा सिंह आदि मौजूद रहे।