फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   तहसीलों में लंबित वादों का जल्द निस्तारण करें:सोनिका

तहसीलों में लंबित वादों का जल्द निस्तारण करें:सोनिका

Fri, 13 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
तहसीलों में लंबित वादों का जल्द निस्तारण करें:सोनिका
नई टिहरी। राजस्व विभाग की विभिन्न तहसीलों में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों का जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक के क्षेत्र में कोई घटना होने पर उसकी सूचना संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को देना सुनिश्चित करें। तहसीलदार और एसडीएम भी क्षेत्रों के संवेदनशील मामलों की समीक्षा करें।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक लेते हुए डीएम सोनिका ने कहा कि हर एसडीएम और तहसीलदार नियमित रूप से वादों की सुनवाई करें और लंबित वादों का निस्तारण करने का प्रयास करें। बताया गया कि एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर कुल 832 राजस्व वादों में से 175 वादों का निस्तारण किया गया है, जबकि 657 अवशेष है, इनमें 158 छह माह पुराने और 197 एक वर्ष पुराने वाद शामिल है। डीएम ने विभिन्न पटलों पर लंबित शिकायतों का तय समय पर निस्तारण करने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में एसडीएम चतर सिंह चौहान, लक्ष्मीराज चौहान, फींचराम चौहान, प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, सीओ हीरा सिंह रौथाण, एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed