{"_id":"5ad0e84d4f1c1b85028b45e9","slug":"15236404004-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड को घोषित किया जाए वनवासी क्षेत्र:किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड को घोषित किया जाए वनवासी क्षेत्र:किशोर
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड को वनवासी क्षेत्र घोषित कर रसोई गैस में सब्सिडी, युवाओं को नौकरी में आरक्षण और भवन निर्माण हेतु सामग्री सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने ऊनाव और कठुआ रेपकांड की कड़ी निंदा करते हुए आम जनता को इस तरह की घटनाओं के विरोध में आगे आने को कहा।
बौराड़ी में पत्रकार वार्ता में पूर्व पीसीसी चीप किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में 70 फीसदी वनक्षेत्र है। पूर्व में यहां के लोग पशुपालन, कृषि, दुग्ध उत्पादन कर अपनी आजीविका चलाते थे, लेकिन वर्तमान में सरकारों ने जल, जंगल पर अपना अधिकारी जताकर लोगों की सुख सुविधाएं छीन रही है। कहा कि 28 मई को तिलाड़ी कांड की धरती से उत्तराखंड को वनवासी क्षेत्र घोषित करने को मुहिम शुरू की जाएगी। ऊनाव, कठुआ में नाबालिग बच्चियां से रेप की घटनाओं ने संवेदनाओं की सारी हदें कर की है। कहा कि कांग्रेस भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रदेशभर में धूमधाम से मनाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, कुशलानंद भट्ट, याकूब सिद्दीकी, नरेंद्रचंद रमोला, साब सिंह सजवाण, कुलदीप पंवार, मुर्तजा बेग, विक्रम तोपवाल, दर्शनी रावत, शकुंतला नेगी, लखपति पोखरियाल, किशोरी लाल चमोली आदि मौजूद थे।