{"_id":"5ad0e7444f1c1ba57f8b45be","slug":"152364013517-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेंवलनदी के संरक्षण की उम्मीद जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेंवलनदी के संरक्षण की उम्मीद जगी
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। लंबे अर्से बाद ही सही चंबा सहित दर्जनों गांव की प्यास बुझाने वाली हेंवलनदी के संरक्षण और संवर्द्धन की उम्मीद जगी है। इसके लिए जिला प्रशासन ने नदी के आसपास पौधरोपण कर चाल-खाल निर्माण की कार्य योजना बनाई है। अब जल्द ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर योजना की डीपीआर तैयार की जाएगी।
हेंवलनदी से पानी पंपिंग कर चंबा नगर और आसपास के दर्जनों गांव तक पहुंचाया जाता है। मगर कई सालों से नदी का जलस्तर गर्मियों में लगातार घटता जा रहा है। इसके निदान के लिए जिला प्रशासन ने हेंवलनदी के संरक्षण के लिए प्लानिंग तैयार कर ली है। शुक्रवार को योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सीडीओ आशीष भटगांई ने नागणी पहुंचकर हेंवलनदी का स्थलीय निरीक्षण कर पौधरोपण किया। हेंवलनदी के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नदी के आसपास मनरेगा योजना से चाल-खाल निर्माण और वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों को साथ लेकर योजना की विस्तृत डीपीआर बनाई जाएगी। बीज बचाओ आंदोलन के विजय जड़धारी ने कहा कि नदी के कैचमेंट एरिया में बांज, बुरांश, काफल, हिंसर, अयांर सहित चौड़ी पत्ती के मिश्रित पौधे लगाने की जरूरत है। प्रधान पदम गुसाईं ने कहा कि हेंवलनदी के नजदीक मलबा नहीं डाला जाना चाहिए। इस मौके पर डीडीओ आनंद सिंह रावत, नीरज त्रिपाठी, राजेंद नेगी, भरत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।