{"_id":"5ad0e73a4f1c1b6d098b459a","slug":"152364012512-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और दहेज प्रथा रोको","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और दहेज प्रथा रोको
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल कोट के संयुक्त वार्षिकोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लघु नाटिका की शानदार प्रस्तुतियां दी। छात्रों ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने लघु नाटिका के माध्यम से दहेज प्रथा और भ्रूण हत्या रोकने, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के साथ ही पर्यावरण को बचाने का संदेश देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि ने दोनों स्कूल भवनों की मरम्मता के लिए ब्लॉक प्रमुख की ओर से एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि उपखंड शिक्षाधिकारी पंकज उप्रेती, प्रधानाध्यापक शूरवीर सिंह राणा व ऊषा त्रिवेदी, पावर ग्रिड के प्रबंधक बलवंत सिंह रावत ने बेहतर प्रदर्शन करने पर छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर गिरीश बंठवाण, जबर सिंह पंवार, शूरवीर सिंह गुसाईं, प्रधान चंदन सिंह, बेताल सिंह, सीआरसी जितेंद्र रावत और जगमोहन मखलोगा आदि मौजूद थे।