फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सही दिशा में करें छात्र अपनी ऊर्जा का उपयोग:विधायक

सही दिशा में करें छात्र अपनी ऊर्जा का उपयोग:विधायक

Wed, 04 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सही दिशा में करें छात्र अपनी ऊर्जा का उपयोग:विधायक

विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी के छात्र संघ समारोह के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने लोक गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद ने अपनी प्रस्तुतियों पर दर्शकों को लोटपोट किया। महाविद्यालय की वर्षभर की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
बुधवार को छात्रसंघ समारोह का शुभारंभ विधायक धन सिंह नेगी और पालिकाध्यक्ष उमेशचरण गुसाईं ने किया। विधायक नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने छात्रों से सही दिशा में ऊर्जा लगाने की अपील की। उन्होंने विधायक निधि से पुस्तकालय के लिए दो लाख रुपये और दो लाख रुपये कंप्यूटर तथा स्टॉफ रूम के फर्नीचर के लिए देने की घोषणा की।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष गुसाईं ने कहा कि छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। हास्य कलाकार घनानंद ने अपनी प्रस्तुतियों पर दर्शकों को लोटपोट कर दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे और परीक्षाओं में नकल को लेकर कटाक्ष किए। छात्रा राधा राणा ने एकल प्रस्तुति में मां सरस्वती की वंदना पर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभारी प्राचार्य डा. पीके सिंह ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, महामंत्री विनोद रतूड़ी, रामलाल नौटियाल, अनुसूया नौटियाल, सुषमा उनियाल, विद्या नेगी, महालक्ष्मी डंगवाल, डा. प्रमोद उनियाल, गंगाभगत नेगी, छात्रसंघ सचिव देवांक चमोली, नरेश नेगी, उदय रावत, पर्वत कुमाईं, अंकित पंवार, डा. वीपी सेमवाल, डा. हर्ष नेगी, डा. अरविंद पैन्यूली, डा. सुशील कगडियाल, डा. डीपीएस भंडारी, डा. आलोक कंडारी, बीना बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed