{"_id":"5aabfb5c4f1c1bbc758b5e44","slug":"15212206904-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी और एमए की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी और एमए की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों की तालाबंदी
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
लंबगंाव (टिहरी)। अगरोड़ा महाविद्यालय में बीएससी और एमए की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर पांच दिन से आंदोलनरत छात्रों ने कॉलेज परिसर में सांकेतिक तालाबंदी कर लंबगांव-पिपलडाली मोटर मार्ग पर अगरोड़ा के समीप जाम लगाया। आक्रोशित छात्रों ने प्रदेश सरकार पर अगरोड़ा महाविद्यालय की उपेक्षा का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम पीआर चौहान ने छात्रों को बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय से एमए की कक्षाएं नए सत्र से शुरू करने का पत्र कॉलेज में पहुुंच चुका है। इस पर छात्रों ने जाम खोला।
बीएससी और एमए की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर अगरोड़ा महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं 12 मार्च से आंदोलनरत हैं। वे प्रतिदिन कॉलेज परिसर में धरना दे रहे हैं। मांग के समर्थन में छात्रों ने शुक्रवार को कॉलेज में सांकेतिक तालाबंदी कर लंबगांव-पिपलडाली मोटर मार्ग पर जाम लगाया। आधे घंटे तक चले जाम के दौरान दर्जनों वाहन वहां पर फंसे रहे। मौके पर पहुंचे एसडीएम पीआर चौहान ने छात्रों को उच्च शिक्षा निदेशालय से कॉलेज में पहुंचा पत्र सौंपा। पत्र में उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा कि महाविद्यालय में एमए भूगोल और राजनीति शास्त्र शुरू करने के लिए जल्द ही पैनल टीम कॉलेज में आएगी। नए सत्र से एमए की कक्षाएं शुरू कर दी जाएगी, जिसके बाद छात्रों ने जाम खोल दिया। जाम लगाने वालों में रमन रावत, रोहित चौहान, मनीषा, सीमा, रमन रावत, अंकित थपलियाल, कैलाश राणा, निशा, बबली व पूजा आदि शामिल रहे।