{"_id":"5aaaa9dc4f1c1ba7758b5aa5","slug":"152113428920-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टिहरी पीजी कालेज ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टिहरी पीजी कालेज ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कोटेश्वर हाईड्रो इलैक्ट्रिक प्रोजेक्ट कोटेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट में नई टिहरी पीजी कालेज विजेता रहा। पीजी कालेज के शशांक नेगी के उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया।
कोटेश्वर बांध परियोजना की ओर से आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट में टीएचडीसी, सीआईएसएफ और पीजी कालेज नई टिहरी सहित क्षेत्र की सात टीमों ने प्रतिभाग किया। 13 मार्च को शुरू हुए मैच का फाइनल बृहस्पतिवार को नई टिहरी पीजी कालेज और न्याय पंचायत मणगांव के बीच खेला गया। कड़ी टक्कर के बीच पीजी कालेज की टीम ने मणगांव की टीम को लगातार 25-22, 25-22 अंको से हराकर ट्रॉफी जीती। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि परियोजना महाप्रबंधक पीके अग्रवाल ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उप महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) बीके सिन्हा, उप महाप्रबंधक डीके त्यागी, अमरदीप सिंह, डा. जी श्रीनिवास, सहायक कमांडेंट जेपी गोस्वामी, आरएस नेगी, सुनील बडोनी, वीरेंद्र सिंह चौहान, गिरीश उनियाल, एसएस राणा, आरडी ममगाईं, दुर्गा विजल्वाण, केएस मेहता, प्रकाश चमोली, सब्बल सिंह रांगड़, प्रदीप डोभाल, हरीश उनियाल, विजय बैलवाल, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।