फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कांग्रेसियों ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 12 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
नई टिहरी। रुद्रपुर के भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को नगर क्षेत्र में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता करने वाले विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि 10 मार्च को रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता की। पीड़ित परिवार ने पुलिस में तहरीर दी, लेकिन सरकार के दबाव में विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। पुतला फूंकने वालों में अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष खुशी लाल, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, राकेश राणा, लखपति पोखरियाल, सुमन नैथानी, गीता सजवाण, खलील अहमद, ममता उनियाल, शकुंतला नेगी, मुतर्जा बेक, मुर्शफ अली, संगीता नेगी, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, गीता चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed