{"_id":"5aa6b4714f1c1bb0758b4f60","slug":"152087485012-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहिद और दिव्यांदू के बीच में फिल्माए गए कई मार्मिक सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहिद और दिव्यांदू के बीच में फिल्माए गए कई मार्मिक सीन
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग नई टिहरी के गीता भवन और छमुंड में फिल्माई गई। अभिनेता शाहिद कपूर के दोस्त की मौत के बाद वह सदमे में रहते हैं। पुरानी यादों को ताजा करने के लिए वह अपने दूसरे दोस्त अभिनेता दिव्यांदू शर्मा के साथ मंदिर और अन्य लोकेशन पर जाते हैं। निर्देशक ने इसी मार्मिक सीन को तन्मयता से फिल्माया है।
सोमवार को निर्देशक श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग अपराह्न तीन बजे से शुरू हुई। पहला सीन गीता भवन मंदिर परिसर में शाहिद और दिव्यांदू के बीच में शूट किया गया। शाहिद और दिव्यांदू में खूब गुफ्तगू होती है। वह पुरानी यादों को ताजा करने के लिए मंदिर के चक्कर लगाते हैं। बस हादसे में उनके एक दोस्त की मौत के बाद उनकी याद करते हैं, जबकि देर शाम को मुख्यालय के निटवर्ती छमुंड में फिल्म की शूटिंग नाइट विजन कैमरे से शूट की गई। यहां पर श्रद्धा कपूर और शाहिद ने कई शॉट दिए। वहीं एक्टर रति शंकर ने भी कई शॉट दिए।