फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   स्यांसू-गढ़वालगाड़ मोटर का निरीक्षण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देगे ईई

स्यांसू-गढ़वालगाड़ मोटर का निरीक्षण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देगे ईई

Mon, 12 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
स्यांसू-गढ़वालगाड़ मोटर का निरीक्षण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देगे ईई
नई टिहरी। डीएम सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में 22 शिकायतें दर्ज हुई। 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर लिया गया। शेष समस्याओं का अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा गया। सीएमओ की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उनका जवाब-तलब किया। बीपुरम के भैंतोगी नाले से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग के संबंध में डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

भल्डगांव के विस्थापित परिवारों की अवशेष परिसंपत्तियों, बांध के जलस्तर आरएल 835 से प्रभावित गांव के संबंध में कोलेट्रल डैमेज पॉलिसी की रिपोर्ट आने के बाद ही पुनर्वास विभाग कार्रवाई करेगा। सौड़ उप्पू के मोहन लाल और कंडीसौड के बैल गांव के हरपाल सिंह के आपदा से क्षतिग्रस्त मकान के प्रतिकर के संबंध में आपदा मद के तहत बजट की मांग शासन स्तर से की गई है। स्यालसी हिंसरियाखाल में आपदा से प्रभावित परिवारों ने पुनर्वास की मांग पर एसडीएम को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। घनसाली बूढ़ाकेदार के ग्राम मरवाड़ी के ग्रामीणों के स्वजल के तहत अद्र्धनिर्मित पेयजल योजना को पूरा करने के लिए जल संस्थान के ईई को आगणन तैयार करने को कहा। गोदडी के ग्रामीणों ने स्यांसू-गढ़वालगाड़ मोटर मार्ग पर कुछ भी काम न होने की शिकायत की गई, जिस पर डीएम ने लोनिवि के ईई केएस नेगी को एक सप्ताह में स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed