{"_id":"5aa2bd264f1c1bc0758b488b","slug":"152061493118-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल वेदर रोड़ से बढ़ेगी कृषि उत्पादों की बिक्री:पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल वेदर रोड़ से बढ़ेगी कृषि उत्पादों की बिक्री:पांडेय
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की ओर से आयोजित दो दिवसीय किसान मेले के समापन पर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि ऑल वेदर रोड बनने से किसानों के उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी। उन्होंने विभाग और स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों की निरीक्षण करते हुए कहा कि सरकार कृषि को बढ़ावा देने के लिए न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करा रही है।
बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित किसान मेले में वक्ताओं ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सहकारिता के माध्यम से किसानों को तकनीकी जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। इसके साथ ही उन्हें बाजार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। मेले में चंबा और जौनपुर ब्लॉक के 11 सहकारिताओं को पावर ट्रीलर, पावर विडर सहित कृषि यंत्र वितरित किए गए। मेले में सुरकंडा स्वायत्त सहकारिता प्रथम और हेंवलघाटी सहकारिता द्वितीय स्थान पर रहा। ग्राम बटखेम की उजला देवी, कुमार गांव के जीत सिंह मनवाल, स्वाड़ी की संगीता चौहान और सकलाना के तेज सिंह प्रगतिशील किसान घोषित किए गए। बेहतर कार्यकर्ता के रूप में हेमा कैंतुरा, रेखा चौहान, संगीता रमोला और सब्बल सिंह को पुरस्कृत किया गया। विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि विपणन केंद्र स्थापित करने में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर डीएम सोनिका, सीडीओ आशीष भटगाईं, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, संजय सक्सेना, हीराबल्लभ पंत, जगमोहन नेगी, मनमोहन चौहान, नंदलाल बडोनी, नवीन पांडेय, रणधीर नेगी, राजेंद्र पंवार, चंद्रप्रकाश डंगवाल और मुकेश लाल आदि मौजूद थे।