{"_id":"5aa169c14f1c1bab758b4587","slug":"152052804517-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौराड़ी साईं चौक में लगेगा साप्ताहिक हाट बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौराड़ी साईं चौक में लगेगा साप्ताहिक हाट बाजार
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की पहल पर दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उन्हें उपकरण, खाद और बीज के साथ ही तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। आजीविका किसानों के उत्पादों को बाजार भी उपलब्ध करा रही है।
बौराड़ी स्टेडियम में किसान मेले का शुभारंभ टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने किया। उन्होंने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री ने जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। विधायक ने कहा कि कोई स्वयं सहायता समूह विसलरी का प्लांट लगाना चाहता है, तो पूरा सहयोग दिया जाएगा। सीडीओ आशीष भटर्गाइं ने कहा कि धनोल्टी में जल्द ही एक मॉडर्न रेस्टोरेंट खोला जा रहा है। उसके संचालन की जिम्मेदारी महिला समूह को दी जाएगी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रोजगार के लिए पलायन करने के बजाए खेती से जुड़ने का संदेश दिया गया। परियोजना कृषि उद्यान अधिकारी संजय सक्सेना ने योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रमुख बेबी असवाल, हीराबल्लभ पंत, अनुसूया नौटियाल, नंदलाल बडोनी,नीरज बलोनी, मनमोहन चौहान, जगमोहन सिंह, कुसुम चौहान, उदय रावत, ललित नैथानी, रंजू उपाध्याय, नवनी पांडेय, कुलदीप रावत, मधु बिष्ट, हेमा कैंतुरा, अमित, वंदना आदि मौजूद थे।