फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   वाटर स्कूटर के ऊपर श्रद्धा-शाहिद ने दिए कई हैरतंगेज सीन

वाटर स्कूटर के ऊपर श्रद्धा-शाहिद ने दिए कई हैरतंगेज सीन

Thu, 08 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
वाटर स्कूटर के ऊपर श्रद्धा-शाहिद ने दिए कई हैरतंगेज सीन
नई टिहरी। हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग पहली बार टिहरी बांध की झील में हुई। अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने वाटर स्कूटर के ऊपर वाटर स्टंट के करतब दिखाए। दोनों स्टार की बेहतरीन केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। डायरेक्टर ने एक ही कट में वाटर एडवेंचर के सीन ओके किदए। अभिनेता दिव्यांदु शर्मा ने भी झील के आसपास कई शॉट दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की आउटडोर शूटिंग की टिहरी बांध की खूबसूरत झील में फिल्माई गई। निर्देशक श्रीनारायण सिंह ने कोटी कालोनी साहसिक खेल अकादमी के निकट पूजा-अर्चना कर दिन के शेड्यूल की शुरूआत की। इसके बाद शाहिद कपूर ने अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को वाटर स्कूटर की सैर करवाई। बोट स्थल से गणेश प्रयाग होते हुए प्रतापनगर क्षेत्र के कंगसाली गांव की ओर दोनों ने चक्कर लगाए। उनके पीछे-पीछे निर्देशक, कैमरामैन की टीम भी चल पड़ी। इस दौरान शाहिद और श्रद्धा ने कई रोमांटिक सीन के शॉट दिए। निर्देशक ने राउंड पूरा होते ही सीन को ओक कर दिया। इसके बाद फिल्म के सहायक अभिनेता दिव्यांदु शर्मा पर फ्लोटिंग जेटी से बोट तक एक दृश्य फिल्माया गया। शूटिंग निपटने के बाद पूरी यूनिट ने झील में खड़े फ्लोटिंग मरीना में ही दिन का भोजन किया।
विज्ञापन

निर्देशक श्रीनारायण सिंह ने कहा कि टिहरी झील फिल्म शूटिंग का खूबसूरत लोकेशन बन सकती है। कहा कि सरकार को चाहिए कि इस जगह का प्रचार-प्रसार करे। कहा कि वह भी मुंबई जाकर अन्य फिल्मकारों को टिहरी झील के बारे में बताएंगे। टिहरी भागीरथी बोट एसोसिएशन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने कहा कि पहली बार झील में हिंदी फिल्म की शूटिंग होने से आने वाले दिनों में झील देश-विदेश में बड़े परदे पर नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed