{"_id":"5aa167fe4f1c1b8f758b4568","slug":"15205275939-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखोड़ी में होने वाली जिला पंचायत बोर्ड बैठक की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखोड़ी में होने वाली जिला पंचायत बोर्ड बैठक की तैयारियां पूरी
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कहा कि 14 मार्च को अखोड़ी में होने वाली जिला पंचायत की बोर्ड बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैठक में जिला पंचायत का बजट भी पास किया जाएगा। बताया टिहरी जिला पंचायत गठन के 57 साल बाद पहली बार बोर्ड की बैठक जिला मुख्यालय से बाहर आयोजित की जा रही है। बोर्ड बैठक का मुख्य उद्देश्य गांवों से हो रहे पलायन को रोकना है।
पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष सजवाण ने बताया कि बोर्ड बैठक में जिले के सभी छह विधायक, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य प्रतिभाग करेंगे। इसी दिन जिला पंचायत के सहयोग से अखोड़ी गांव में बने स्व. इंद्रमणी बड़ोनी स्मृति द्वार का भी लोकार्पण किया जाएगा। कहा कि स्व. बड़ोनी ने पृथक उत्तराखंड आंदोलन की लड़ाई गांवों से पलायन रोकने के लिए शुरू की थी। वे चाहते थे कि योजनाएं गांव में आखिरी व्यक्ति के लिए भी बने। दूरस्थ क्षेत्र में जिले के सबसे बड़े सदन की बैठक कराना ही स्व.बडोनी को सच्ची श्रद्धांजली होगी। कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी भी ग्रास रूट पर जाकर योजनाओं की भौतिक स्थित का आकलन कर सकेंगे। पलायन रोकने के लिए इस तरह की पहल जरूरी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की है कि बैठक में सही समय पर पहुंचे। कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति गैरसैंण में राजधानी के लिए संघर्षरत है। प्रदेश सरकार ने भी बजट सत्र और राज्य सभा चुनाव गैरसैंण में कराने का निर्णय लिया है। इसी प्रेरणा को लेकर उन्होंने भी बोर्ड बैठक उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणी बड़ोनी की जन्म स्थली पर कराने का निर्णय लिया है।