{"_id":"5aa167f84f1c1bea028b6496","slug":"152052758817-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किटठ और कुंड गांव को मिली पेयजल योजना की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किटठ और कुंड गांव को मिली पेयजल योजना की सौगात
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर विकास खंड के किटठ और कुंड गांव के लोगों को अब पेयजल किल्लत की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। भारतीय उद्योग परिसंघ और हिमोत्थान परियोजना की पहल पर दोनों गांवों के लिए 30 लाख की लागत से तैयार की गई पेयजल योजना को बृहस्पतिवार को ग्रामीणों को समर्पित की गई। नई पेयजल योजना से दोनों गांवों के 98 परिवारों को अब 24 घंटे पर्याप्त पानी की आपूर्ति होगी।
भारतीय उद्योग परिसंघ के जवाहर लाल और हिमोत्थान सोसाइटी के अधिशासी निदेशक डा. यशपाल बिष्ट ने बृहस्पतिवार को किटठ और कुंड गांव के लिए नवनिर्मित पेयजल योजना का शुभारंभ किया। पेयजल योजनाओं के साथ-साथ किटठ गांव मे 20 शौचालयों का निर्माण, नौ पेयजल स्टैंड पोस्ट, कुंड गांव में 12 शौचालयों व 12 स्टैंड पोस्टों का निर्माण किया गया है। पेयजल के संरक्षण के लिए भविष्य में इनके स्वामित्व व सतत संचालन हेतु समितियों का भी गठन किया गया है, जिससे योजनाओं का दीर्घकाल तक संचालन हो सके। स्थानीय लोगों ने पेयजल योजना निर्माण करने के लिए हिमोत्थान परियोजना और भारतीय उद्योग परिसंघ का आभार जताया। इस मौके पर हिमोत्थान योजना विनोद कोठारी, समन्वयक डा. मलिका चौहान, कुंड के प्रधान दीपक प्रसाद नौटियाल, किटठ की शांति देवी, जिला पंचायत सदस्य जमुना नौटियाल, नरेंद्र बंगार, रघुवीर रावत, विरेंद्र वर्मा, डा. एस बोहरा, सीमा अग्रवाल, दर्शन चौहान, अनीता देवी, कुशमा देवी, रुकमणी देवी, देवेंद्र प्रसाद, प्यारे लाल आदि उपस्थित रहे।