फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   चुनौतियों से निपटने का मन में होना चाहि

चुनौतियों से निपटने का मन में होना चाहि

Wed, 07 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
चुनौतियों से निपटने का मन में होना चाहि
नई टिहरी। अपने जीवन में मैने एक बड़ी बात सीखी हम चीजों को जितना मुश्किल समझते हैं, वह उतनी होती नहीं है। जब हम पूरे मन से किसी काम करते हैं, तो वह हो जाता है। यह कहना है टिहरी जिले की डीएम सोनिका का।
विज्ञापन

सोनिका ने वर्ष 2005 में बतौर वैज्ञानिक डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) देहरादून से करियर की शुरूआत की थी। पिता का सपना था कि बेटी आईएएस बने। इसी सपने को पूरा करने के लिए नौकरी के दौरान वर्ष 2010 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर सोनिका आईएएस के लिए चुनी गई। वर्तमान में वह टिहरी की डीएम हैं। वह मूलरूप से राजस्थान के संवाईमान सिंह की रहने वाली हैं। प्रारंभिक शिक्षा मुंबई की केंद्रीय विद्यालय से हुई हैं। इसके बाद उन्होंने मुंबई आईआईटी में शिक्षा-दीक्षा ली। पिता राजस्व विभाग में आयुक्त हैं, जबकि मां गृहणी हैं।
विज्ञापन

डीएम रहते हुए उन्होंने जिले में 555 मेडिकल सेवा और टेलीमेडिसीन सेवा शुरू की है। उनकी इस अभिनव पहल की पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की है। टेलीमेडिसीन सेवा को बाद में प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में संचालित करने का निर्णय लिया। जिले की कोई भी बालिका स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री न. 555 सेवा पर कंसलटेंट की मदद से जानकारी ले सकती हैं। उनकी पहल पर स्कूलों में सिनेटरी पैड बांटने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सोनिका का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बालिकाएं पढ़ने में तो अव्वल हैं, लेकिन परिजनों को उन्हें काम के बोझ तले दबाने के बजाय उनका हौसला पढ़ाना चाहिए। उनका मानना है कि डीएम सबसे चुनौती के पद हैं। संवेदनशील पद पर कार्य करने के लिए शासन-प्रशासन के अलावा गरीब और असहाय लोगों की बातें सुनकर उनको सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना और चुनौतियों से निबटने का साहस होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed