{"_id":"5aa01cf04f1c1b05738bb1d5","slug":"15204428431-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने शुरू किया नई टिहरी में मोबाईल टॉयलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने शुरू किया नई टिहरी में मोबाईल टॉयलेट
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई को ध्यान में रखते हुए मोबाइल टॉयलेट शुरू कर दिए हैं। पालिका ने पहले चरण में पांच मोबाइल टॉयलेट शहर के लिए प्रस्तावित किए हैं, जिनमें से पहला टॉयलेट शहर में पहुंच गया है। जिसका उपयोग बृहस्पतिवार को बौराड़ी स्टेडियम में लगने वाले किसान मेले से किया जाएगा।
बुधवार को पहला मोबाइल टॉयलेट पालिका में पहुंच गया, जबकि चार और जल्द पहुंच जाएंगे। प्रत्येक टॉयलेट की लागत करीब तीन लाख 95 हजार है, जिसमें दो पुरुष और दो महिला शौचालय, एक पानी की टंकी, एक बड़ा टैंक पिट, एक सामान का स्टोर है। यह टॉयलेट ट्रेक्टर के माध्यम से एक से दूसरी जगह ले जाया जाएगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण ने बताया कि मेले, सेमीनार, बड़े सरकारी कार्यक्रमों में इनका उपयोग किया जाएगा। नई टिहरी हनुमान चौराहे के नीचे बने सार्वजनिक शौचालय में पसरी गंदगी के चलते पांच हजार का चालान किया है। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने बताया कि शहर के अवशेष वार्डों और मार्गों पर रंग-रोगन का कार्य दूसरे चरण में शुरू होने वाला है। बताया कि नई टिहरी शहर खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित हो गया है।