{"_id":"5a9ed0214f1c1bbe218b67c2","slug":"152035764317-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललिता नौटियाल ने बुटीक में ज्यादा बिल आने पर मंच से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललिता नौटियाल ने बुटीक में ज्यादा बिल आने पर मंच से की शिकायत
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग मंगलवार को वन चेतना केंद्र में हुई। वहां पर बिजली उपभोक्ता शिकायत मंच के सीन शूट किए गए। फरियादी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अपनी-अपनी बिजली संबंधी समस्याओं से अवगत कराते हैं। फिल्म की अभिनेत्री ललिता नौटियाल (श्रद्धा कपूर) भी अपने दोस्त के साथ फरियादियों की लाइन में अधिकारियों से बिजली की समस्याएं दूर करने का आह्वान करती हुई दिखी।
फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग नई टिहरी में चल रही है। जिला मुख्यालय के विभिन्न हिस्सों में सीन शूट किए जा रहे हैं। पड़ियार हाउस, मधुबन होटल, ओपन शॉपिंग मार्केट के बाद मंगलवार को फिल्म के अहम सीन वन चेतना केंद्र में फिल्माए गए। फिल्म का विषय-वस्तु बिजली उत्पादन और बिजली चोरी पर है। वन चेतना में अस्थाई तौर पर फिल्म के लिए बिजली उपभोक्ता शिकायत मंच का सेट तैयार किया गया था। मंच में विद्युत संयोजन, बिल, मीटर संबंधी शिकायतें दर्ज की जाती हैं। साथ ही एक लोक अदालत का भी आयोजन किया गया, जिसमें बिजली मसलों पर सुनवाई होती है।
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जो बुटीक संचालिका है। उनके बुटीक का बिल ज्यादा होने के कारण वह भी मंच में अपने मित्र दिव्यांदु शर्मा के साथ शिकायत लेकर पहुंचती है। मंच में अधिशासी अभियंता की भूमिका में स्थानीय कलाकार रविंद्र सिंह होते हैं। वह श्रद्धा की शिकायत को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद अपने स्टाफ को निर्देश देते हैं कि ललिता के बुटीक ‘’गंगा किनारे लेडीज बुटीक’ में जाकर बिल और मीटर का रिपोर्ट लेकर उन्हें बताएं। सीन को निर्देशक श्रीनारायण सिंह ने दो टेक के बाद फाइनल किया। स्थानीय कलाकारों में जनक खंडूड़ी, प्रकाश सिंह, रजत राणा, आशीष आदि ने शॉट दिए।