{"_id":"5a9ece4e4f1c1bff388bb8dd","slug":"15203571751-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी में होगी भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी में होगी भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति की बैठक
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजयुमो की प्रदेश कार्य समिति की बैठक टिहरी जिला मुख्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन का राष्ट्रीय नेतृत्व भी शिरकत करेगा। भाजयुमो लीड अप इंडिया कार्यक्रम के तहत एक से 25 जनवरी 2000 के बीच जन्मे युवाओं को शताब्दी मतदाता के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि भाजयुमो की प्रदेश कार्य समिति की बैठक 15-16 मार्च को बौराड़ी जिला पंचायत सभागार में आयोजित की जाएगी, जिसमें मोर्चा का राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ ही सीएम और प्रदेश अध्यक्ष सहित दो सौ प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि मोर्चा प्रदेशभर में रक्तदान अभियान भी चलाएगा। लीड अप इंडिया कार्यक्रम के तहत 20 से 30 मार्च तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने युवा मतदाता को संगठन से जोड़ेंगे, जबकि एक से 25 जनवरी 2000 के बीच जन्मे युवाओं को शताब्दी मतदाता के रूप में सम्मानित किया जाएगा। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि भाजयुमो पार्टी संगठन का अहम हिस्सा है। राज्य और केंद्र सरकार युवाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, प्रमुख बेबी असवाल, रागिनी भट्ट, विक्रम कठैत, उदय रावत, विजय कठैत, रमेश रतूड़ी, नवनीत राजपूत, विकास नेगी, अबरार अहमद आदि मौजूद थे।