फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कागजों में ही सिमटा ग्रीन बेल्ट का प्रस्ताव

कागजों में ही सिमटा ग्रीन बेल्ट का प्रस्ताव

Sun, 11 Nov 2018 09:21 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
कागजों में ही सिमटा ग्रीन बेल्ट का प्रस्ताव
नई टिहरी। टिहरी झील किनारे लगातार बढ़ते भूस्खलन को रोकने के लिए ग्रीन बेल्ट तैयार करने की योजना धरी की धरी रह गई है। ग्रीन बेल्ट तैयार करने के लिए वन विभाग को एक करोड़ की दरकार है। झील किनारे बढ़ते भूस्खलन रोकने को वन विभाग ने पौधरोपण की योजना बनाई थी, लेकिन योजना कागजों में ही सिमट कर रह गई है। भूस्खलन रोकने के लिए ठोस प्रयास नहीं होने से झील किनारे गांवों के लोग मायूस हैं।
विज्ञापन

भिंलगना ब्लॉक के पिलखी से चिन्यालीसौड़ तक 42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी बांध झील के दोनों किनारों पर तेजी से भूस्खलन हो रहा है। प्रतिवर्ष अगस्त-सितंबर में झील का जलस्तर बढ़ने और मई से जुलाई तक झील का जलस्तर कम होने पर भूस्खलन तेजी से बढ़ता है। झील किनारे भूस्खलन रोकने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर वन विभाग ने 2012 में ग्रीन बेल्ट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। योजना के तहत झील के आरएल 835 से ऊपर खाली पड़ी भूमि पर बाज, बुरांश, देवदार सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण करना था, लेकिन बजट के अभाव में वन विभाग की ग्रीन बेल्ट तैयार की योजना धरी-धरी की रह गई है।
विज्ञापन

इस साल प्रदेश सरकार ने झील का जलस्तर आरएल 825 से बढ़ाकर आरएल 828 मीटर तक बढ़ाने की अनुमति दे दी है। इन दिनों जलस्तर आरएल 825.15 मीटर है। आगामी मार्च-अप्रैल से पानी कम होने से भूस्खलन की संभावनाएं बढ़ जाती है, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर भूस्खलन रोकने के लिए कोई भी ठोस कार्ययोजना तैयार नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झील किनारे ग्रीन बेल्ट तैयार करने का प्रस्ताव पूर्व में तैयार किया गया था, लेकिन बजट न मिलने के कारण काम आगे नहीं बढ़ पाया। झील किनारे कैचमेंट एरिया में जल संरक्षण और संवर्द्धन का कुछ कार्य टीएचडीसी ने स्वयं कराए है। इस वर्ष नमामि गंगे योजना के तहत झील किनारे कुछ स्थानों पर पौध रोपण किया गया है।
-डा. कोको रोसे, डीएफओ, टिहरी वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed