{"_id":"5a9596b14f1c1b82408b485d","slug":"15197531052-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी और सीवर टैक्स बिलों की होली जलाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी और सीवर टैक्स बिलों की होली जलाकर जताया विरोध
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावितों से जबरन पानी और सीवर टैक्स वसूलने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान की ओर से भेजे गए बिलों की होली जलाई। बिल वसूली स्थगित नहीं करने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सरकार पर टिहरी बांध प्रभावितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
एकता मंच के बैनरतले टिहरी बांध प्रभावित मंगलवार को बौराड़ी स्टेडियम में राज्य आंदोलनकारी आकाश कृषाली के नेतृत्व में एकत्रित हुए। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल संस्थान की ओर से भेजे गए पानी और सीवर टैक्स बिलों की होली जलाई। कहा हनुमंत राव कमेटी ने टिहरी बांध प्रभावितों से पानी और सीवर टैक्स बिल न वसूलने की संस्तुति की है, लेकिन जल संस्थान लगातार बिल भेज रहा है। बिल भुगतान न करने पर कनेक्शन काटे जा रहे है।
कहा कि बीते सितंबर में पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने नई टिहरी जिला सभागार में समीक्षा बैठक लेते हुए स्थानीय लोगों की मांग पर पानी और सीवर टैक्स के मुद्दे को कैबिनेट की सब कमेटी में रखने का आश्वासन दिया था। इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जल्द ही बिल वसूली स्थगित न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर रविश उनियाल, प्रकाश कृषाली, राजेश चौहान, अनिल उनियाल, सीमा कृषाली, गणेश गैरोला, सलीम खान, कौशल्या देवी, दुर्गेश देवी आदि उपस्थित रहे।