{"_id":"5a9596af4f1c1b8a258b48e3","slug":"15197531039-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में पांडव नृत्य पर बटोरी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में पांडव नृत्य पर बटोरी तालियां
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि विद्या भारती ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर और संस्कारवान शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने स्कूल को फर्नीचर के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।
मंगलवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिंदी और गढ़वाली गीतों के साथ ही पांडव नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुती दी। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया। मुख्य वक्ता सत्य प्रसाद बंगवाल ने कहा कि शिशु मंदिर स्कूलों में भी अंग्रेजी और कंप्यूटर शिक्षा देने पर जोर दिया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि राजेश गुनसोला ने शिशु मंदिर को दो कंप्यूटर देने की घोषणा की। इस मौके पर दुग्ध संघ अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं, प्रमुख बेबी असवाल, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा कुमाईं, उपखंड शिक्षाधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट, संभाग निरीक्षक विनोद रावत, प्रधानाचार्य यशवीर सिंह रावत, किशोर नौटियाल, जगदंबा रतूड़ी, यशवंत परमार, वीर सिंह पंवार, रमेश रतूड़ी, लोकेश रतूड़ी आदि मौजूद थे।